नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Easy Vastu Tips for Evil Eye: कई बार घर में ऐसी चीजें बार-बार होती हैं कि मुंह से अपने आप निकल जाता है कि ना जाने इस घर को किसकी बुरी नजर लग गई है। बहुत से लोग नजर लगने वगैरह की बातों को नजरअंदाज करते हैं और इसे भ्रम मानते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र में इसका जिक्र किया गया है। साथ भी इससे बचने के कई उपाय भी बताए गए हैं। कई लोगों ने अचानक से घर में बैचेनी महसूस की है। तो वहीं कुछ लोगों का पैसा यूं ही बेवजह अटक जाता है। ज्यादा काम ना करने पर भी दिन भर थकान महसूस होता है। इन लक्षणों को ही वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर है। इसे नजर लगना कहा जाता है। शास्त्र के हिसाब से घर में धूप दिखाने को बेहद ही पावरफुल क्लींजर माना जाता है लेकिन इसमें क्या-क्या चीजें होनी चाहिए?इन चीजों से उतारें बुरी नजर घ...