नई दिल्ली, जनवरी 20 -- ऑफिस बैग हो या फिर वॉलेट हर एक चीज से वास्तु शास्त्र का संबंध होता है। इस शास्त्र में घर की दिशा-दशा के अलावा भी कई ऐसे नियम बताए गए हैं जो हमारे रोजमर्रा की चीजों से जुड़ी हुई है। आम तौर पर ऐसा होता है कि लोग ऑफिस बैग में कई बार ऐसी चीजें भी रख लेते हैं, जिनकी जरूरत शायद ही कभी पड़ती हो। जाने-अनजाने में बैग में कई बार ऐसी चीजें भी रख ली जाती हैं, जिनकी एनर्जी से हमारे कई काम रुक जाते हैं। तो चलिए नीचे विस्तार से जानें कि आखिर ऑफिस वाले बैग में क्या चीजें रखने से हमें बचना चाहिए।बैग में ना रखें ये चीजें वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस बैग को हमेशा व्यस्थित ही रखना चाहिए। शास्त्र के नियम के अनुसार बैग में कभी भी पुराने बिल्स इकट्ठे करके नहीं रखने चाहिए। इनकी एनर्जी की वजह से धीरे-धीरे दिमाग में उलझन पैदा होती है और मन ...