नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- वास्तु शास्त्र में जीवन को सुखयम बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग उपाय आजमाने होते हैं। इन्हीं में एक उपाय तिजोरी से जुड़ा हुआ है। वास्तु में तिजोरी का खास महत्व होता है। इसमें धन रखा जाता है, जिसका संबंध मां लक्ष्मी से होता है। ऐसे में लोग अपने घरों में वास्तु के मुताबिक तिजोरी को सही दिशा में रखते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं यदि वास्तु के मुताबिक तिजोरी में शुभ चीजें रखी जाएं, तो भी धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे में आज हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें वास्तु नियम के तहत रखा जाए, तो जातक के जीवन में दिन रात तरक्की होती है। तिजोरी में रखें धनिया के दानेवास्तु की मानें, तो तिजोरी में धनिया के दाने रखना ब...