मधुबनी, जुलाई 27 -- मधुबनी, विधि संवाददाता । जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर वासुदेव झा व महासचिव पद पर शिवनाथ चौधरी निर्वाचित घोषित किए गए हैं। अध्यक्ष पद पर वासुदेव झा ने अपने प्रतिद्वंद्वी विजय नाथ मिश्र को 114 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर शिवनाथ चौधरी बेहद करीबी मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी निर्भयकांत झा पर 15 मतों से विजय हासिल किया। संयुक्त सचिव पद पर साकेत महतो, सहायक सचिव पद पर गणेश यादव, कोषाध्यक्ष पद पर गणेश कुमार तथा अंकेक्षक पद पर अरुण कुमार विजय घोषित किए गए। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के पद पर प्रदीप पासवान, जीबछ साह, राहुल कुमार, नागेश झा मनोज साह, ललित विजय प्रताप सिंह एवं स्तुति कुमारी निर्वाचित घोषित किए गए। सबसे अधिक 394 मत कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रदीप पासवान को हासिल हुआ। जबकि जीबछ कुमार साह को 384 एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.