कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों के शक्ति मंदिरों में श्रद्धा, भक्ति और शक्ति उपासना के पावन पर्व वासंतिक नवरात्र की शुरुआत रविवार को विधिवत कलश स्थापना के साथ हुई। पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और शक्ति की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। दुर्गा स्थान चौक स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर और अयोध्यागंज बाजार स्थित मां वैष्णवी देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया और मां के चरणों में नारियल, चुनरी, फल-फूल और प्रसाद अर्पित किया। मंदिरों में जय माता दी का हुआ उद्घोष: मंदिरों में गूंजते जय माता दी के उद्घोष से पूरा वातावरण देवीमय हो उठा।...