बेगुसराय, फरवरी 18 -- बीहट, निज संवाददाता। मां शीतला धाम बीहट के बैनर तले इस वर्ष 27 से 30 मार्च तक मां शीतला पूजा महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव की तैयारी में मंदिर समिति के लोग जुट गये हैं। माता शीतला पूजा महोत्सव के बारे में प्रेस वार्ता के जरिये जानकारी देते हुए माता शीतला मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहेश दास जी महाराज ने बताया कि यों तो वर्ष 1997 से ही माता शीतला मंदिर में वासंतिक नवरात्र धूमधाम के साथ मनाया जाता रहा है, लेकिन विगत वर्ष से माता शीतला पूजा महोत्सव शुरू हुआ है। इस वर्ष बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से बीहट मां शीतला पूजा महोत्सव के लिए तीन लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है।इस वर्ष महोत्सव जिलाप्रशासन की देख रेख में होगा। महोत्सव के लिए बिहार सरकार की ओर से मदद पर मां शीतल धाम के महासचिव अभिषेक कुमार राय...