हाथरस, सितम्बर 29 -- हाथरस। नवरात्रि की पावन पर्व पर वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति के तत्वावधान में समिति की नगर अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय के निवास अग्रसेन कॉलोनी आगरा रोड पर कन्या पूजन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की जय-जयकार के साथ हुआ। भजनों की सुमधुर ध्वनि से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान नन्हीं-नन्हीं कन्याओं का पूजन, तिलक एवं चरण वंदन कर उन्हें प्रसाद, उपहार और वस्त्र भेंट किए गए। समिति नगर अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान और मातृशक्ति की प्रतिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया। और ऐसे आयोजनों को समाज में नारी सम्मान के प्रसार हेतु आवश्यक बताया। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष ऋचा वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.