नैनीताल, अक्टूबर 7 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर में मंगलवार को वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। वाल्मीकि मंदिर तल्लीताल में महर्षि वाल्मीकि की पूजा और हवन संपन्न हुआ। जिसके बाद तल्लीताल से धूमधाम से ढोल-नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा माल रोड होते हुए मल्लीताल महर्षि आश्रम पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा के समापन के बाद शाम को रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्या, सभासद पूरन बिष्ट, शीतल कटियार, रमेश प्रसाद, गीता उप्रेती, अंकित चंद्रा, ललिता दफौटी मौजूद रहे। शोभायात्रा से पूर्व बीती चार अक्तूबर को ध्वज पूजन के साथ ही आरती की गई। 5 अक्तूबर को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। छह अक्तूबर को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प...