मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- महर्षि भगवान वाल्मीकि की जयंती को मंगलवार को सुरजन नगर में श्रद्धा के साथ मनाते हुए सामूहिक रूप से पूजा की गई। यहां के झंडा चौक पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं वाल्मीकि मंदिर में महर्षि भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर सुरजन नगर के ग्राम प्रधान वीर सिंह उर्फ वीरू भाई एवं भावाधस भीम के तहसील अध्यक्ष दीपक सहदेव के साथ समाजसेवी सुबोध बिश्नोई, जोली चौहान, विजयपाल चौहान आदि ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण के बाद पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गायत्री परिवार के सदस्य विजयपाल सिंह चौहान ने हवन पूजन के उपरांत महर्षि भगवान वाल्मीकि की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से संबंधित कथाओं का वर्णन किया। सभी ने महर्षि भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के सामने नतमस्तक होकर श्रद्धा के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में दीपक सहदेव, अक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.