मेरठ, अक्टूबर 8 -- महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रशासन और विभिन्न दलों की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कैंट में रजबन स्थित वाल्मीकि चौक पर विशेष आयोजन किया गया। डीएम डा.वीके सिंह ने रजबन स्थित वाल्मीकि मंदिर (महर्षि वाल्मीकि चौक) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। डीएम व अन्य अधिकारियों की ओर से महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सांसद अरुण गोविल ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। डीएम और सांसद ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती मिल-जुलकर रहने और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देती है। कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श प्रासंगिक है। समाज में समानता, शिक्षा, स्वावलंबन और परिश्रम की भावना को बढ़ावा देना ही उनके जीवन की सच्ची साधना है। डीएम डा.वीके सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.