अल्मोड़ा, अक्टूबर 8 -- वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में पर्यटन नगरी में आयोजित शोभायात्रा में समाज के लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर वाह-वाही लूटी। पंजाबी अखाड़ा और मां काली नृत्य ने खूब वाह वाही बटोरी। झांकिया, नृत्य नाटिकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मंगलवार रात शिव मंदिर कालोनी, मालरोड और किलघर में मूर्ति स्थापना हुई। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, छावनी सभासद मोहन नेगी, विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, विमल भट्ट, कुलदीप कुमार, ललित मेहरा सहित तमाम लोगों ने शिरकत की। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समाज की ओर से इस बार भी महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। शिव मंदिर सहित तमाम स्थानों से सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में मुख्य रुप से झांकियां, नृत्य नाटिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.