चित्रकूट, दिसम्बर 25 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम के सामने दुकानों को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद गुरुवार सुबह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आश्रम के महंत व दुकानदार पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दुकानदारों ने महंत के हाथों से लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ली। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर उनके हवाले कर दी। मारपीट में महंत समेत दोनो पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आश्रम के सामने संचालित दुकानों को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान मारपीट हुई थी। इसी विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह दोबारा से दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे के साथ जम...