बगहा, मार्च 9 -- बगहा। वाल्मीकि महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के आगमन को लेकर वाल्मीकिनगर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। बाल्मीकि नगर के हवाई अड्डा से लेकर महोत्सव स्थल तक सुरक्षा बलों की भारी संख्या में तैनाती की गई थी। कहीं भी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो इसको लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ दंडाधिकारियों की भी तैनाती की गई थी। वही सूबे के मुखिया के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह रहा। हजारों की संख्या में पुरुष महिला सूबे के मुखिया को देखने को लेकर काफी आतुर दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.