गिरडीह, फरवरी 13 -- वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नावागढ़चट्टी स्थित जीएस विद्या मंदिर विद्यालय का 10वां वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, सांस्कृतिक रंगों और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिमल कुमार मिश्र एवं गोल इंस्टिट्यूट धनबाद के प्रोफेसर आनंद कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं पारंपरिक संस्कृति पर आधारित कई आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसमें वंदे मातरम गीत, शिव-पार्वती नृत्य, वृद्ध आश्रम पर आधारित नाटक, मोबाइल एडिक्शन, आयी होली आयी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.