जमशेदपुर, फरवरी 5 -- जमशेदपुर। श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में "हारमनी" शीर्षक अंतर्गत वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू तथा भाजपा नेता दिनेश कुमार उपस्थित रहे। दोनों विशिष्ट अतिथियों, विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष, सचिव एवं प्राचार्या ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने संगीत, नाटक, रैम्प वाक, नृत्य नाटिका, योगा, कराटे एवं देश के विभिन्न राज्यों के नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के अध्यक्ष रश्मिन रामपारा, सचिव केतन आडेसरा एवं प्रधानाचार्या डॉ. मौसमी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.