रांची, फरवरी 8 -- रांची। धुर्वा स्थित जौहर अकादमी का वार्षिक समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा पवित्र कुरआन की तिलावत से किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें उनका आत्मविश्वास और कौशल स्पष्ट रूप से दिखा। संस्थान के निदेशक जाकिरुर रहमान, प्राचार्या नाजिया परवेज और मोहम्मद सिराजुद्दीन ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...