नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली। देश में विभिन्न उद्योगों में सामान्य वार्षिक वेतन वृद्धि आठ से 12 प्रतिशत के बीच स्थिर रहने के आसार हैं जबकि विशिष्ट कौशल एवं नेतृत्व क्षमता वाले पेशेवर नौकरी बदलने पर 30 प्रतिशत तक की वेतन वृद्धि हासिल कर सकते हैं। माइकल पेज इंडिया की ओर से जारी की गई 'सैलरी गाइड 2026' के अनुसार, विशिष्ट प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता एवं नेतृत्व क्षमता वाले पेशेवरों की मांग मजबूत बनी हुई है। कई वर्षों की तेज वृद्धि के बाद वेतन वृद्धि स्थिर हो गई है। यह बाजार में अधिक संतुलित एवं टिकाऊ गति का संकेत देता है। रिपोर्ट में कहा गया कि उद्योगों में सामान्य वार्षिक वेतन वृद्धि आठ से 12 प्रतिशत के बीच स्थिर रहने के आसार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.