आरा, मार्च 28 -- -नाबार्ड से भोजपुर जिले में लोन की संभावना का किया गया आकलन -सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने को बैंकों को निर्देश आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में नाबार्ड ने वार्षिक गतिविधि के तहत वर्ष 2025-26 के प्राथमिकता क्षेत्र में 8120.84 करोड़ रुपये के लोन की संभावना का आकलन किया है। शुक्रवार को इसकी पहली प्रति डीएम तनय सुल्तानिया को प्रस्तुत करते हुए सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड रंजीत कुमार सिन्हा ने वर्ष 2025-26 में जिले में विभिन्न प्राथमिकता क्षेत्र में उपलब्ध संभाव्यता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। योजना के तहक जिले में कृषि फसली लोन-अल्प अवधि (उत्पादन/विपणन) के लिए 2173.87 करोड़ रुपये और कृषि निवेश लोन के लिए 802.12 करोड़ का लोन का आकलन किया गया है। इसमें जल संसाधन के लिए 150 करोड़, कृषि यांत्रिकीकरण के लिए 208 करोड़, बागवानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.