रांची, मई 16 -- खूंटी, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग एवं भू- अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में खनन, परिवहन, उत्पाद, नगर पंचायत, मत्स्य, अवर निबंधक, श्रम, राजस्व समेत अन्य विभागों द्वारा किए गए राजस्व संग्रहण की मासिक प्रतिवेदन की विस्तृत समीक्षा की गई। मौके पर संबंधित विभागों से उनके वार्षिक लक्ष्य एवं विगत माह के प्रदर्शन की जानकारी ली गई। बैठक में सभी विभागों को अपने निर्धारित वार्षिक राजस्व संग्रहण लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने की दिशा में ठोस प्रयास सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। राजस्व विभाग के अंतर्गत भू-लगान एवं सेस संग्रहण प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई। बैठक में दाखिल-खारिज के मामलों की भी विशेष रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.