गोड्डा, फरवरी 5 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । जिले में मंगलवार, 4 फरवरी 2026 को आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की सतर्कता एवं केंद्राधीक्षकों की सक्रियता के कारण परीक्षा कदाचारमुक्त रही। माध्यमिक परीक्षा के अंतर्गत प्रथम पाली में हिन्दी (ए) एवं हिन्दी (बी) विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 17,005 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 16,910 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 95 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतर्गत द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र एवं मानवशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 1,629 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,614 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 15 पर...