सहारनपुर, मार्च 8 -- नकुड़ एसपी देहात सागर जैन ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को एसपी देहात सागर जैन ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हैरत की बात यह है कि वार्षिक निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर को दुल्हन की तरह सजाकर हजारों रुपये ख़र्च किए गए। जबकि किसी शांति समिति की बैठक व एसएसपी या एसपी देहात के आगमन पर कोतवाली में इतना ख़र्च नहीं किया जाता। एसपी देहात सागर जैन ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। सीओ एसएन वैभव पांडेय, कोतवाल अविनाश गौतम, अतिरिक्त प्रभारी सिराजुद्दीन सहित कईं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.