सहारनपुर, फरवरी 13 -- दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा उद्यानम का आयोजन किया गया। बच्चों ने अंब्रेला ड्रिल, काइट ड्रिल, स्पोट्र्स ड्रिल और फ्लावर ड्रिल में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे मुन्ने बच्चों ने मशाल जलाकर की। इस दौरान बच्चों ने रंग बिरंगे परिधानों मे विभिन्न गीत व लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता में अभिभावकों व ग्रेंड-पेरेंटस के लिए भी मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने भागीदारी कर नवीन उत्साह का संचार कर दिया। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने विचार रखे। डायरेक्टर अनुराग सिंघल, अभितेष सिंह, डॉ. डीके जैन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रियंका चौधरी, रोहित चौधरी, मैनेजर सुमन सिंघल, तनुज कपिल और हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी...