देवरिया, दिसम्बर 15 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामरेखा राय इन्सीट्यूट आफ नर्सिग एण्ड पैरामेडिक साइंस कालेज में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि मुनीन्द्र राय,विशिष्ट अतिथि गुरुदेव तिवारी तथा अनिल गौड़ ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इसकी शुरुआत की। इस वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में खो खो, कबड्डी, दौड़, कुश्ती का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में कबड्डी में सपना की टीम प्रथम, संख्या की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो खो में दिव्या की टीम प्रथम और प्रेमशीला की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग के दौड़ में अंकित ने प्रथम तथा बालिका वर्ग में शिल्पी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता ने पूजा प्रथम, लम्बी कूद में अंकित तथा पुष्पांजलि ने बाजी मारी। इस दौरान मुख्य अतिथि मुनीन्द्र राय ...