प्रयागराज, दिसम्बर 8 -- सरोज विद्या शंकर स्कूल एंड कॉलेज में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ प्रबंधक डॉ. दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रमोद त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य राम सिंह और खेल प्रमुख आयुष कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। जूनियर वर्ग में 50, 100, 200 मीटर दौड़ में बच्चों ने दमखम दिखाया। वहीं म्यूजिकल चेयर, बिस्किट दौड़ भी हुई। वहीं, सीनियर वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में विद्यार्थियों ने भाग लिया। अनन्या तिवारी, पीहू यादव, अर्पित मौर्य, शुभ शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...