चाईबासा, फरवरी 9 -- गुवा। वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह-2025 गुवा अयस्क खान के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं प्रतिष्ठापूर्ण प्रतियोगिता सिद्ध हुआ। यह आयोजन नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न चरणों में संपन्न हुआ, जिसमें सुरक्षा मानकों, कार्यप्रणाली, प्रबंधन दक्षता, स्वच्छता तथा तकनीकी क्षमताओं के आधार पर खानों का गहन निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। समारोह का अंतिम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 07 फरवरी 2026 को नोवामुंडी में मेसर्स टाटा स्टील द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुवा अयस्क खान ने अपने नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक चन्द्र भूषण कुमार के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त किए और सुरक्षा के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता का परिचय दिया। गुवा अयस्क खान को समग्र ठेका प्रदर्शन, लोडिंग प्...