फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद,। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा वार्षिक क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसंबर को किया जाएगा। कई वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी झांसी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव श्यामवीर ने कहा कि जिला वार्षिक क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 28 दिसंबर को होगी। प्रतियोगिता का आयोजन पुत्तूलाल डिग्री कॉलेज के निकट स्थित श्यामवीर दद्दा स्पोर्टस डेवलपमेंट एकेडमी की चतुर्थ शाखा सीपीएस स्पोर्टस सिटी इटौरा में किया जाएगा। जिला स्तर पर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में चयनित विजेता खिलाड़ी 60 वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जो चार जनवरी को झांसी में होगी। इसमें खिलाड़ी फिरोजाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता चार आयु वर्...