बुलंदशहर, फरवरी 8 -- क्षेत्र के जंक्शन रोड स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा दिवस मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा दिवस का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संदीप कुमार मित्तल, प्रधानाचार्या निधि गुलाटी, जॉइंट सेक्रेटरी राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष मदन मोहन गर्ग और प्रशासक शिखर मित्तल ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। क्रीड़ा दिवस के अवसर पर प्ले ग्रुप, प्री-नर्सरी, नर्सरी, केजी तथा कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। जिसने सभी उपस्थितजनों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.