शामली, फरवरी 18 -- सोमवार को नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सत्र 2024-25 के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सद्भावना कल्चरल क्लब व सांस्कृतिक - साहित्यिक समिति द्वारा महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया। वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर , सहारनपुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार व विशिष्ट अतिथि विष्णु प्रकाश अग्रवाल व नगर के वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो प्रमोद कुमारी ने किया। वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि व प्राचार्या द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। छात्राओं कुमारी शाहीन कुमारी, अर्शी व कुमारी साहिबा बी ए द्वितीय वर्ष ने सरस्वती वंदना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.