बदायूं, सितम्बर 14 -- संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कालेज में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। सुंदर प्रस्तुति देने वालों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन डीसीडीएफ रविंद्रपाल सिंह, दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम की देखकर काफी सहराना की। विद्यालय प्रबंधक प्रशांत सिंह ने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। अशोक कुमार सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, गिरीश पाल सिंह, विवेक रेंडर, अजय कुमार सिंह, राम प्रताप सिंह, अनिल सिंह...