रांची, जून 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी अल्यूमिना क्लब में गुरुवार को मुरी अल्यूमीनियम फैक्ट्री वर्क्स यूनियन की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकिशोर महतो ने की, जबकि संचालन विकास गांगुली ने किया। आमसभा में यूनियन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सभा के दौरान यूनियन के प्रभात कुमार ने वर्ष 2023-24 का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए संगठन के कार्यों की समीक्षा की और भविष्य की योजनाओं पर विचार साझा किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों की पारदर्शिता और मजबूती पर विशेष बल दिया गया। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव उपेन्द्र महतो ने कहा कि वार्षिक आमसभा किसी भी संगठन के लिए आत्मविश्लेषण और भविष्य की दिशा तय करने का सबसे महत्वपूर्ण अवसर होता है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन के प्रति एकजुट रहने की अपील की...