गया, जुलाई 15 -- प्रखंड क्षेत्र के ढीबर स्थित पैक्स गोदाम परिसर में मंगलवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के उपसरपंच बिरण सिंह ने की, जबकि संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिलदेव यादव ने किया। सभा के दौरान पैक्स अध्यक्ष ने वर्षभर का आय-व्यय एवं लाभ-हानि का लेखा-जोखा किसानों के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर किसानों को पैक्स सदस्य बनने की प्रक्रिया, पंजीकरण की विधि और मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अशोक सिंह, रवि सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद, गोपाल यादव, उमेश सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.