गिरडीह, फरवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीईओ के निर्देश पर छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद के प्रोत्साहन के लिए सोमवार को सदर प्रखण्ड अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह गिरिडीह में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि जिप सदस्य प्रवीण मुर्मू ने आनंददायी कक्ष का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिप सदस्य प्रवीण मुर्मू ने कहा कि हमारे क्षेत्र सेनादोनी पंचायत में उउवि धनयडीह ने एक उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में स्थान बनाया है। यह शिक्षकों की कड़ी मेहनत का फल है। कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि विद्यालय में इंटर स्तर की पढ़ाई यथा शीघ्र शुर...