मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। श्री राम बालाजी धाम बाबा नीब करोरी आश्रम का वार्षिकोत्सव 19 से 23 फरवरी तक होगा। इसकी तैयारियों को लेकर होटल पार्क स्क्वेयर में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया आयोजन में गरीब कन्या का विवाह भी कराया जाएगा। आश्रम में राधा कृष्ण की प्रतिमा भी स्थापित कराई जाएगी। पंच कुंडीय यज्ञ होगा। इससे कराने काशी से आचार्य घनश्याम त्रिपाठी आ रहे हैं। प्रत्येक दिन भजन संध्या, सुंदर कांड का पाठ और माता की चौकी का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में सदस्यों को दायित्व भी सौंपे गए। राकेश कुमार गुप्ता, विनीत गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, जयदेव यादव, दिनेश कटारा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...