बागपत, फरवरी 11 -- खेकड़ा। मुबारिकपुर स्थित राजकीय हाई स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा एवं कृपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षक सतेंद्र कुमार, ज्योति राणा, शिखा त्यागी, सरिता, प्रिंसी गर्ग, शीतल धनेश्वरी आदि रहे। पिता से मारपीट कर रहा बेटा तमंचे समेत दबोचा दाहा। दोघट थानाध्यक्ष सूर्य दीप सिंह ने बताया कि कान्हड़ गांव निवासी सोमपाल ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि उनका बेटा आशीष उनके साथ मारपीट कर रहा है तथा तमंचे से हमला कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद युवक आशीष गांव के बाहर पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो एक 315 बोर का अवै...