मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- वेद प्रचार मंडल मुरादाबाद के 30वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को गुलजारीमल धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुभारंभ वेदमंत्रों के साथ किया गया और पूर्ण आहूति सामवेद पारायण यज्ञ किया। मुख्य यजमान मथुरा प्रसाद, गायत्री आर्य, हिमांशु रस्तोगी, निम्मी रस्तोगी, नवनीत रस्तोगी, रश्मि रस्तोगी, लोकेश आर्य, सुमित आर्य, आर्य संदीप त्रिवेदी, राधा रानी, निर्मल आर्य, प्रीता आर्या रहे। राजस्थान से पधारे आचार्य सोमदेव शास्त्री ने बताया कि वेद भारतीय संस्कृति के आधार हैं। वेद शाश्वत हैं और समस्त सृष्टि के मूल हैं। अध्यक्षता विजय कुमार अग्रवाल और संचालन अरविंद आर्यबंधु ने किया। मौके पर उमेश चंद आर्य, पंडित भूपेंद्र शास्त्री, मयंक गुप्ता, डॉ. मनोज रस्तोगी, संतोष नारंग, विजय अरोरा, ज्ञानेन्द्र गांधी, सुदेश आर्या, मनोरमा विसरिया, हिमा...