बदायूं, फरवरी 6 -- बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में संस्थापक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामशरण वैद्य का जन्म दिवस वार्षिकोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अखिलेश कुमार शर्मा एवं अध्यक्ष डॉ. इंद्रदेव त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विद्यालय में रामचरितमानस पाठ एवं वैदिक यज्ञ का आयोजन भी हुआ। विद्यालय के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद छात्रवृत्ति देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ़ प्रवीण शर्मा, सुधांशु शर्मा, मुनीश शर्मा, सर्वेश शर्मा, तरुण शर्मा, गोपाल शर्मा, अनुपम शर्मा, मधु शर्मा, सुधाकर शर्मा, मनोज कुमार, प्रकाशवीर, विषवेश पाठक, विपिन शर्मा, आनन्द सिंह, रऊफ अहमद, रेनू, शिवानी, साक्षी, अंशिका, अमित...