मैनपुरी, दिसम्बर 21 -- बरनाहल, क्षेत्र के ग्राम चंदीकरा के राजकीय हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सत्यवती व प्रधानाचार्य डा. अनीता यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। इस दौरान विद्यालय द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। चैस, दौड़, खो-खो, वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। दौड़ व चैस प्रतियोगिता में अंकित ने प्रथम स्थान पाया। वहीं 100 मीटर दौड़ में निशा प्रथम, प्रियंका द्वितीय व दीक्षा को तृतीय स्थान मिला। खो-खो में कामेच्छा व वर्षा की टीम विजयी घोषित हुई। वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता में नीलम व वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय क...