सीतापुर, नवम्बर 27 -- बिसवां, संवाददाता। बीएनएसडी पब्लिक स्कूल राजाडीह के परिसर में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंवर दिनकर प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि जगत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा बच्चों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा निखर कर बाहर आती है। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की कक्षा चार की छात्रा नैन वर्मा को यूट्यूबर पर 11 मिलियन फॉलोअर होने मिलने पर अतिथियों द्वारा उसे सम्मानित किया गया। संचालन अमन वर्मा व नेहा सिंह ने किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की। प्रिंसिपल फ्रांसिका गिल, प्रतिभा मेहरोत्रा, राखी मेहरोत्रा एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...