कौशाम्बी, फरवरी 13 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के हुबलाल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरिक्षक राजेश कुमार रहे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसे मौजूद दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के बाद कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले कुछ दिनों में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे में सभी विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें ताकि आगे चलकर वह अच्छे अंक लाकर विद्य...