प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नाथेश्वर धाम स्थित मणिद्वीप बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक पांडेय ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गीता यादव, सुपर्णा यादव, फरजाना बानो, आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश महामंत्री कुसुम गुप्ता, उमेश यादव, दिवाकर दुबे, नेहा, नंदिनी, किरण, नम्रता आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...