सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूंड़ी में शनिवार को शैक्षणिक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय परिसर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम में बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व संकुल शिक्षक नीलम गुप्ता ने कहा कि वार्षिक उत्सव छात्रों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह उन्हें शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगीत गाकर समापन किया गया। इस दौरान मोहम्मद रज़ा,अख्तर जमील, राहुल उपाध्याय, रशीद मुहम्मद, दुर्गेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.