गंगापार, फरवरी 7 -- इलाके के राजापुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक एवं ग्रामवासी भावविभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अच्छे आचरण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को ग्राम प्रधान एवं शिक्षकों द्वारा पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। महोत्सव के अवसर पर बच्चों को शिक्षकों एवं ग्राम प्रधान द्वारा पेंसिल बॉक्स, कलर बॉक्स, रजिस्टर, स्टील प्लेट, टिफिन बॉक्स एवं गिफ्ट हैम्पर वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.