वाराणसी, दिसम्बर 14 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आर्य महिला एनएम मॉडल स्कूल का वार्षिकोत्सव सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में रविवार को हुआ। सांस्कृतिक संध्या में विद्यालय के पांच सौ से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआत लिटिल डिवाइन स्टेप्स से हुई। इसमें नन्हे मुन्हें बच्चों ने थिरकते कदमों से गणेश वंदना, शिव वंदना, हनुमान चालीसा, लक्ष्मी स्तोत्र के माध्यम से दिव्य शक्तियों का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने राग भैरवी में मिले सुर मेरा तुम्हारा गीत के माध्यम से अनेकता में एकता का संदेश दिया। श्रीकृष्ण लीला पर आधारित नृत्य नाटिका विशेष आकर्षण बनी। सांस्कृतिक संध्या का निर्देशन डॉ. जया राय, सुगंधा सिंह, उपासना पांडेय और श्वेता शर्मा ने किया। संचालन विद्यालय की छात्राओं दिव्यांशी, कनक, ओजस्वी और अंकिता, धन्यवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.