मेरठ, दिसम्बर 22 -- मेरठ। रविवार को केजी ग्लोबल स्कूल मोहकमपुर में वार्षिकोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही क्रिसमस भी मनाया। मौके पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. एस नेहरा, क्षेत्र के पार्षद प्रशांत कसाना, निदेशक डॉ. वीर बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम शुरु किया। बच्चों ने हरियाणवी, राजस्थानी गीतों पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। निदेशक डॉ. वीर बहादुर ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों को सस्ती व उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि 40 वर्षों की शिक्षा का अनुभव है। अंत में चेयरपर्सन कुसुमलता ने सभी का आभार जताया। शिक्षिका अंशुल, अनामिका, दीपाली, ममता पांडे, वर्षा, दिशा, गौरव सिंह आदि का सहयोग रहा। संचालन अनामिका ने किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.