विकासनगर, जनवरी 4 -- पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति, पछवादून का छठवां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पूर्व सैनिकों ने शौर्य गाथाओं को साझा किया, जबकि बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। समारोह का उद्घाटन राज्य सरकार में दायित्वधारी कर्नल अजय कोठियाल ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष निरंजन चौहान, सूर्य बहादुर राणा, दिनेश गुसाईं, सुरेंद्र गुसाई, दिल बहादुर खत्री, अमित खत्री, पृथ्वी रावत, भागवत सिंह, धनंजय सिंह, तारा सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.