सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सेहरी खुर्द स्थित पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक और भाषण की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान नन्हें कदमों की ताल पर सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, सामाजिक संदेश पर आधारित लघु नाटक और प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इसमें पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और ऊजा के वैकल्पिक स्रोतों से जुड़े विषय शामिल रहे। अतिथियों ने स्टालों का जायजा लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस ...