मऊ, फरवरी 22 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। रानीपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बिशुनपुर के प्रांगण में रविवार को वार्षिकोत्सव और परीक्षा पर चर्चा आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल विद्यालय की छात्राओं ने अनेक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि चिरैयाकोट नगर के चेयरमैन राम प्रताप यादव ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ समाजिक संस्कारों का भी होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम कि अध्यक्षता विजय बहादुर सिंह ने किया, जबकि उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार और संचालन सहायक अध्यापक परदेशी कुमार ने किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाध्यापक दूधनाथ यादव रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान श्यामदेव यादव, खण्ड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार सिंह, अभिषेक यादव डाय...