घाटशिला, फरवरी 21 -- घाटशिला। श्री श्री हनुमान मंदिर दाहीगोड़ा के 34वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुक्रवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हो गया। मौके पर पूजा-अर्चना, आरती तथा 24 घंटे से चल रहे अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति की गई। इसके पश्चात सामूहिक हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी सच्चिदानंद पांडेय एवं प्रशांत पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न करायी। संध्या समय पुनः इष्टदेव की पूजा-आरती के बाद भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र पाल, महासचिव राकेश वाल्मीकि, सुशांत पांडेय, मदन सिंह, ललन प्रसाद, अजय चौधरी, साधु राय, जयंत गिरी अजीत कुमार, शिवनाथ गोरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.