गाज़ियाबाद, नवम्बर 17 -- गाजियाबाद, संवाददाता। आर्य समाज राजनगर ने 42वें वार्षिकोत्सव पर सोमवार को सामवेदीय यज्ञ की शुरुआत की। महायज्ञ का आयोजन 20 नवंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन, वेदपाठ आदि का भी आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सोमदेव रहे। वेदपाठ का आयोजन दयानंद उत्कर्ष आर्य ने किया और भजनोपदेश कुलदीप आर्य ने किया। यज्ञ संयोजक कौशल गुप्ता रहे। वेदपाठ और भजनोपदेश के बाद ओम ध्वजारोहण किया गया। आर्य समाज राजनगर के मंत्री सत्यवीर चौधरी ने बताया कि 20 नवंबर तक दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक वेदोपदेश दिया जाएगा। 20 नवंबर को नौवीं से 12वीं तक के बच्चों की अंतर विद्यालीय भाषण प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता कराई जाएगी। -वंदना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...