मुंगेर, मार्च 3 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। रविवार को बरियारपुर प्रखंड के गांधीपुर गांव स्थित होली फेथ सेंट जेवियर स्कूल में वार्षिकोत्सव पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आकाश दीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि किशोरी कृष्ण नंदनी तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश सिंह ने किया। ऋतिका, दिव्यांशी, मुस्कान व आकांक्षा के गणेश वंदना पर नृत्य से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद आहना, सोनाली ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। सौम्या एवं भावना ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया। यूकेजी के आर्यन, श्रीकांत ने दीवानगी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। सान्वी, अनन्या, करण, समीर, आशुतोष आदि ने भी गीत-नृत्य प्रस्तुत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में चन्द्रयान 3.0 का मॉडल रहा। कर्मवीर सि...